मंदिर के पास लगे कूड़े के ढेर, डंपिंग स्टेशन की गंदगी और बदबू से लोगों का घुट रहा दम
Monday, Jun 29, 2026-10:59 AM (IST)
आर.एस. पुरा(मुकेश): आर.एस. पुरा के महात्मा गांधी दुर्गा मंदिर के निकट नगर पालिका समिति द्वारा स्थापित डंपिंग स्टेशन स्थानीय लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है। डंपिंग स्टेशन पर फैली गंदगी और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपिंग स्टेशन मंदिर के बिल्कुल समीप होने के कारण यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। वहीं नजदीक में ही पार्क में सुबह-शाम सैर करने और समय बिताने आने वाले लोगों को भी गंदगी व बदबू के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और नगर पालिका समिति का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि डंपिंग स्टेशन को आबादी और धार्मिक स्थल से दूर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए तथा क्षेत्र की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
