डोडा MLA मेहराज मलिक हाईकोर्ट में पेश, क्या हुआ आज? जानिए पूरा Update
Thursday, Feb 12, 2026-09:49 PM (IST)
जम्मू (तनवीर सिंह): जिला डोडा की डोडा विधानसभा सीट से विधायक मेहराज मलिक पर लगे पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) मामले में आज श्रीनगर स्थित माननीय हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले को लेकर लोगों की नजरें कोर्ट की कार्यवाही पर टिकी हुई थीं।
सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील सेठी ने कोर्ट में अपने तर्क पेश किए। उन्होंने PSA के तहत की गई कार्रवाई का पक्ष रखा। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से भी अपनी दलीलें पेश की गईं।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माननीय जज साहब ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 19 फरवरी 2026 तय की है। अब इस केस में आगे क्या फैसला होगा, यह 19 फरवरी 2026 को होने वाली सुनवाई में स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है और सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
