रसोई गैस अपडेट: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम... क्या घरेलू गैस भी हुई महंगी ?, जानें...
Wednesday, Apr 01, 2026-06:52 PM (IST)
जम्मू डेस्क : नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन आम लोगों को महंगाई से राहत और कारोबारियों को झटका मिला है। 1 अप्रैल से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। ये सिलेंडर होटल और कारोबार में इस्तेमाल होते हैं, और इनके दाम बाजार के हिसाब से हर महीने बदलते हैं। गैस की कीमतों में यह बदलाव ऐसे समय आया है, जब पहले से ही महंगाई एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है।
दाम क्यों बढ़े?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। सऊदी रेट मार्च के 542 डॉलर से बढ़कर अप्रैल में 780 डॉलर प्रति टन हो गया है। साथ ही सप्लाई में दिक्कत के कारण भी कीमतों पर असर पड़ा है।
घरेलू ग्राहकों को राहत
हालांकि सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए आम रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आम लोगों के लिए 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर अभी 913 रुपए पर ही रहेगा।
उज्ज्वला योजना वालों के लिए भी राहत
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला सिलेंडर भी 613 रुपए में ही मिलेगा।
कंपनियों पर असर
ऑयल कंपनियों को हर सिलेंडर पर करीब 380 रुपए का नुकसान हो रहा है और आने वाले समय में यह नुकसान काफी बढ़ सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
