Jammu : संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला शव, परिवार ने जताई कत्ल की आशंका

6/7/2024 8:05:08 PM

आरएस पुरा ( मुकेश ) : ओल्ड दीवानगढ़ में शुक्रवार को एक व्यक्ति का खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मृतक की पहचान 68 वर्षीय अजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने अजीत सिंह की जमीनी विवाद को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि अजीत सिंह शुक्रवार को घर से खेत में पानी लगाने गया था। दोपहर तक वापस नहीं लौटने पर जब पत्नी सुरजीत कौर जमीन पर गई तो देखा की अजीत सिंह जमीन पर मुंह के बल पड़ा था। सुरजीत ने हिलाते हुए खाना खाने के लिए कहा तो देखा कि वह मृत पड़ा था। इस दौरान अजीत की पत्नी सुरजीत ने आसपास के लोगों को इक्टठा किया जिन्होंने आरएस पुरा पुलिस को घटना की जानकारी दी , जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अजीत की बाई आंख के नीचे एक कट का निशान भी था।

पुलिस ने अजीत के शव को कब्जे में ले आरएस पुरा उप जिला अस्पताल में लाया जहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। अजीत की पत्नी ने मौके पर पहुंची पुलिस व पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सात कनाल जमीन का विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में हैं। पहले उन लोगों ने अजीत सिंह पर हमला किया था जिसके बारे में आरएस पुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने आरोप लगाया कि  उन्हीं लोगों ने अजीत का कत्ल किया है। 

आर एस पुरा पुलिस थाना प्रभारी नवीन अंगराल का कहना है कि पुलिस धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। अजीत के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई का पता चल पाएगा।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News