Jammu News: नदी में तैरता मिला व्यक्ति का श/व, इलाके में फैली सनसनी
Wednesday, Jun 03, 2026-01:11 PM (IST)
रियासी(दिनेश ठाकुर): रियासी जिले के अधीन आते अरनास इलाके से एक सनसनीखेज सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नरलू के पास अंस नदी में एक अज्ञात शव मिला है। इस घटना की सूचना तुरंत लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 9 बजे नरलू के पास अंस नदी में एक व्यक्ति का शव मिला। जैसे ही शव मिलने की सूचना अरनास पुलिस स्टेशन को दी गई तो मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बता दें कि एक व्यक्ति के कुछ दिन पहले लापता होने की भी सूचना मिली थी। व्यक्ति की पहचान मोहम्मद आज़म पुत्र मोहम्मद लतीफ़, निवासी मली, माहौर के रूप में हुई है। वह 20 मई, 2026 से लापता है। परिवार के सदस्य लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शव को कब्जे में लेकर आगे की बनती कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
