जम्मू-कश्मीर में CRPF की गाड़ी हादसे का शिकार, जवान घायल
Monday, Mar 30, 2026-06:55 PM (IST)
सोपोर ( मीर आफताब ) : सोमवार को सोपोर के रफियाबाद इलाके के लाडूरा में CRPF की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सड़क पर फिसलन होने के कारण गाड़ी फिसलकर एक नाले में जा गिरी। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं। ये दोनों जवान CRPF की 92वीं बटालियन के हैं। घायल जवानों को तुरंत वहां से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल, हंदवाड़ा ले जाया गया है। अधिकारी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
