Big News: जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन से 7 लोगों की मौत, अन्य घायल

Friday, Mar 27, 2026-08:45 PM (IST)

श्रीनगर (मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू-कश्मीर के ज़ोजिला दर्रे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारी हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आने से एक यात्री वाहन दब गया, जिसमें सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

PunjabKesari

अधिकारियों के अनुसार, वाहन ज़ोजिला दर्रे से गुजर रहा था, तभी अचानक पहाड़ से भारी बर्फ और मलबा गिर पड़ा और वाहन उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि कई लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बचाव दल इलाके में फंसे अन्य लोगों की तलाश में अभियान चला रहा है।

PunjabKesari

इस घटना पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने खराब मौसम और भारी बर्फबारी को देखते हुए लोगों से ज़ोजिला दर्रे की यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News