कश्मीर के इस इलाके में गरमाया माहौल, PDP और AIP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Monday, Sep 09, 2024-11:27 AM (IST)

शोपियां(मीर आफताब): दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के बलपोरा इलाके में दो राजनीतिक समूहों के बीच झड़प होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस झड़प में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने भी 'X' पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

यह भी पढ़ें :  Srinagar Fire News : धूं-धूं कर जले 3 आशियाने, देखें खौफनाक आग की तस्वीरें

पुलिस द्वारा जारी इस पोस्ट में लिखा गया है कि पी.डी.पी. और ए.आई.पी. समेत पार्टियों पर आदर्श आचार संहिता (एम.सी.सी.) के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। शोपियां के बलपोरा में पी.डी.पी. और ए.आई.पी. पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है, जिसमें मामूली चोटें आई हैं। दोनों पार्टियों पर आदर्श आचार संहिता (एम.सी.सी.) के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News