Srinagar के इस इलाके में दिखा भालू, मची दहशत

Tuesday, Oct 20, 2026-06:59 PM (IST)

श्रीनगर(मीर आफताब): श्रीनगर के डलगेट इलाके में अचानक एक भालू दिखाई दिया। इस दौरान लोगों में दहशत और डर फैल गया। इस दौरान भालू अचानक झाड़ियों की तरफ भाग गया। हालांकि, दहशत के दौरान लोगों ने वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट से भालू को पकड़ने के लिए कुछ भी करने की गुहार लगाई है।

बता दें कि इन दिनों कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भालू दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद लोग बहुत डर और दहशत में जीने को मजबूर हैं। शाम होते ही लोग अपने घरों के लिए निकल जाते हैं। क्योंकि इन दिनों बगीचों में सेब की फसल तैयार होने के कारण भालू इंसानी बस्तियों की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि कुछ भालुओं को वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट की टीमों ने पकड़कर वापस जंगलों में छोड़ दिया है। लेकिन अभी भी कुछ इलाके ऐसे हैं जहां भालू खुलेआम घूम रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News