Kashmir News : NIA के भगौड़े पर काउंटर इंटेलिजेंस का Action

Thursday, Jul 02, 2026-12:10 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (के.सी.सी.आई.) के पूर्व अध्यक्ष मुबीन अहमद शाह की आवासीय संपत्ति को अधिकारियों ने बुधवार को कुर्क कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि 'काउंटर इंटेलिजैंस कश्मीर' (सी.आई.के.) की एक टीम ने यहां डलगेट स्थित शाह के आवासीय मकान और भूमि को कुर्क कर लिया। अगस्त 2019 में केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने से पहले शाह को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया गया था। बाद में अदालत के आदेश पर शाह को रिहा कर दिया गया जिसके बाद वह मलेशिया चले गए। पिछले वर्ष दिसंबर में एन.आई.ए. की एक अदालत ने उन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News