Poonch में सड़क हादसा, मुगल रोड पर कार व मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर
Friday, Jul 03, 2026-02:54 PM (IST)
सुरनकोट ( धनुज ) : पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में मुगल रोड के छत्तापानी इलाके में शुक्रवार को एक कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर की खबर सामने आई है जिसमें बाइक सवार और उसका पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गए हैं। घटना की पुष्टि करते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) सुरनकोट डॉ. मोहम्मद यूसुफ चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि दोनों का इलाज सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल (एसडीएच) सुरनकोट में जारी है।
घायलों में एक की पहचान सागर (34) पुत्र सतपाल, निवासी लधाना के रूप में हुई है। दोनों घायलों को पहले PHC चांदीमारह ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए SDH सुरनकोट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
