बड़ी खबर: बच्चों से भरी बस भयानक हादसे का शिकार, कई छात्र घायल

Saturday, Dec 20, 2025-09:43 PM (IST)

जम्मू डेस्क: जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को बिश्नाह के रिंग रोड पर एक भयानक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, पिकनिक से लौट रही बच्चों से भरी एक स्कूल बस फिसलकर पलट गई, जिसमें करीब 25 छात्र और शिक्षक घायल हो गए।

PunjabKesari

घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में से 6 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया गया, जबकि बाकी घायल बच्चों का उपचार बिश्नाह अस्पताल में जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

PunjabKesari

हादसे के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुट गए। अधिकारियों ने बताया कि चालक घटना के बाद भागने में सफल हो गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटना की पूरी जांच कर रहे हैं और अधिक जानकारी जुटा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News