Poonch में भालू का आतंक जारी, एक व्यक्ति घायल, 6 बकरियां भी बनीं शिकार

Tuesday, Jul 14, 2026-03:05 PM (IST)

मंडी(धनुज शर्मा): मंडी सब-डिविजन के सावजियां सुंदरी इलाके में मंगलवार को एक जंगली भालू के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सादिक पुत्र मोहम्मद अली निवासी सावजियां सुंदरी के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार मोहम्मद सादिक पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत PHC सावजियां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (SDH) मंडी रेफर कर दिया। इसी घटना में भालू के हमले से 6 बकरियों के भी घायल होने की सूचना मिली है।

इस घटना से निवासियों में डर और दहशत का माहौल है। उन्होंने वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट से मांग की है कि वे इस जंगली जानवर को पकड़ने या भगाने के लिए तुरंत कदम उठाएं और इलाके में लोगों व मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News