Baramulla में भारी बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने जारी की Advisory

Tuesday, Jul 21, 2026-01:27 PM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला जिले में मंगलवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार दूसरे दिन बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी का असर कम हो गया है।

PunjabKesari, Baramulla Weather Advisory

बारामूला जिले के लिए जारी मौसम एडवाइजरी के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें।

एडवाइजरी में लोगों को सभी जल स्रोतों से दूर रहने और सभी प्रकार की जल गतिविधियों को स्थगित करने की सलाह दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान नदियों, नालों और अन्य जल स्रोतों के पास फोटो या सेल्फी लेने से बचें।

लोगों को सूखे जलमार्गों से भी दूर रहने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को पार न करने और बच्चों की विशेष निगरानी रखने की सलाह दी गई है। साथ ही पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खुद से पानी में बचाव कार्य करने का प्रयास न करने को कहा गया है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक सूचनाओं से अपडेट रहने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति या खतरे की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा जारी आपातकालीन संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News