Baramulla: नानक भवन में धमाके के बाद मचा हड़कंप, दुकान जलकर खाक!
Wednesday, Mar 25, 2026-10:49 AM (IST)
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : शहर के नानक भवन क्षेत्र में स्थित एक प्रोविजनल स्टोर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दुकान के अंदर रखी इन्वर्टर बैटरी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में दुकानदार तौसीफ अहमद घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के तुरंत बाद दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान का सारा सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
फायर टेंडर्स की मदद से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के इलाकों में किसी बड़े नुकसान को टाला जा सका। घायल दुकानदार को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल, संबंधित एजेंसियों द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
