Shopian में बुल्डोजर एक्शन! दुकानों सहित मलबे में तबदील हुए अवैध ढांचे

Thursday, May 07, 2026-08:38 PM (IST)

शोपियां ( मीर आफताब ) :  शोपियां में सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन का 'हंटर' चलना शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार जिले में राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने तहसील कीगम के दारमडोरा में सरकारी जमीन पर बनी दुकानों समेत कई अवैध ढांचों को गिरा दिया है। नायब तहसीलदार की देखरेख में चलाया गया यह अभियान, इस इलाके में जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ चल रही मुहिम का ही एक हिस्सा है। 

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जमीन पर किसी भी नए अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी अवैध ढांचों को कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए हटा दिया जाएगा। इस अभियान का मुख्य मकसद दारमडोरा (कीगम) में हुए अवैध निर्माण को हटाना और यह सुनिश्चित करना था कि सरकारी जमीन से सभी अनाधिकृत ढांचों को हटा दिया जाए।

 अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि सरकारी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उस पर हुए अवैध कब्जे को हटाया जा सके। आम जनता को सलाह दी गई है कि वे सरकारी ज़मीन या 'कहचराई' (चारागाह) वाली ज़मीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्ज़ा करने से बचें।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News