Samba के कोलपुर इलाके में हड़कंप, पूरे इलाके में जांच शुरू

Thursday, May 07, 2026-04:23 PM (IST)

सांबा ( अजय ) :  जिला सांबा के कोलपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय निवासी सुदर्शन सिंह को देवक नदी में एक मोर्टार शेल मिला। सुदर्शन सिंह निवासी गांव कोलपुर ने तुरंत इसकी सूचना बीपीपी कोलपुर को दी। सूचना मिलते ही BPP कोलपुर और कोलपुर नाका पर तैनात SOG टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

वहीं पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए DPL सांबा की बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) को भी मौके पर बुलाया जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की कार्रवाई में जुट गईं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News