J&K: एक ही दुकान पर महीने में दूसरी बार चोरी, बाजार में मची हाहाकार... सुरक्षा पर उठे कई सवाल
Saturday, Apr 25, 2026-03:05 PM (IST)
मीरां साहिब ( मुकेश ) : जम्मू के मीरां साहिब में चोरी की वारदात सामने आई है जहां चोरों ने एक महीने दूसरी बार नोटों की दुकान को निशाना बनाया है। इस घटना के बाद बाजार के सभी दुकानदार सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं और दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मीरां साहिब बाजार में स्थित शर्मा इंटरप्राइजेज नामक नोटों के हार की दुकान पर बीती रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह दुकान बाजार के बीचों-बीच स्थित है, जहां चोरों ने देर रात दुकान को निशाना बनाते हुए नोटों के कई हार चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि इसी महीने इस दुकान पर चोरी की यह दूसरी वारदात है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं तथा चोरों की तलाश के लिए आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर बाजार के दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि चोरों का जल्द से जल्द पता लगाया जाए और इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
