जम्मू-कश्मीर के इन इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने जारी की चेतावनी

3/15/2024 10:15:57 AM

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने गुरुवार को अगले 24 घंटों के दौरान हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जानकारी के अनुसार यह हिमस्खलन राज्य के 8 जिलों के ऊंचे इलाकों में हो सकता है।

अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन जिलों में हिमस्खलन होने की संभावना है। वहीं कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गंदेरबल एवं बारामूला जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर रहने वाले लोगों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। यात्रियों और निवासियों से अपील की गई है कि वे अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाएं। वहीं किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए 112 नंबर पर कॉल करने के लिए भी कहा गया है।

राज्य के 8 जिलों के ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। प्राधिकरण के मुताबिक अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन जिलों में हिमस्खलन होने की संभावना है। वहीं कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गंदेरबल एवं बारामूला जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर निवासरत लोगों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है तथा उन्हें सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में कल ताजा हिमपात हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने आज ऐहतियात के तौर पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। लोगों से किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए 112 नंबर डायल करने को भी कहा है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News