Jammu Kashmir में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 जवान घायल
Monday, May 11, 2026-03:29 PM (IST)
पुंछ ( धनुज ) : मुगल रोड पर स्थित पीर की गली इलाके से एक सड़क दुर्घटना की खबर मिली है, जहां 20 राष्ट्रीय राइफल्स के तीन जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह दुर्घटना पीर की गली सेक्टर में हुई, जब सेना का एक वाहन सड़क पर किसी अज्ञात कारण से बेकाबू हो गया। इस घटना में 20 RR से जुड़े तीन जवानों को चोटें आई हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
