छुट्टी पर आया था जवान, दर्दनाक हादसे में गंवाई जान

Tuesday, Sep 10, 2024-11:13 AM (IST)

पुंछ(धनुज): पुंछ नगर के निकटवर्ती गांव बनवत में आज एक एनफील्ड बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अफजल (22) पुत्र मोहम्मद असलम निवासी बनवत के रूप में हुई है। मृतक सेना में बतोर सिपाही तैनात था और हाल ही में छुट्टी पर घर आया हुआ था।

यह भी पढ़ें :  Mata Vaishno Devi श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, यात्रा के लिए लगेगा कम किराया

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे मोहम्मद अफजल अपनी मोटरसाइकिल पर पुंछ नगर की तरफ आ रहा था कि बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News