Amarnath Yatra के दौरान बड़ा हादसा, यात्रियों से भरा टैंपो पलटा; 7 श्रद्धालु घायल

Saturday, Jul 11, 2026-10:25 AM (IST)

जम्मू डेस्क : अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रहा एक टैंपो हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में टैंपो सवार 7 श्रद्धालु घायल हो गए। बता दें कि यह पहला हादसा नहीं है इससे पहले भी अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही एक कार भी ऊधमपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर टोल्डी नाला के नजदीक हादसे का शिकार हो गई थी। जानकारी मिली है कि सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश व वैस्ट बंगाल से बाबा बर्फानी के दर्शन करने आए थे।

जानकारी के अनुसार श्री अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रहा एक टैंपो नं. (जे.के.-01, एक्स/3118) नगरोटा हाईवे पर पलट गया। दुर्घटना में वाहन में सवार मध्यप्रदेश व वैस्ट बंगाल से आए 7 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों की पहचान अरुण वासू (56) पुत्र नितिश रंजन वासू, भारत गिरी (36) पुत्र चंद्र शेखर गिरी, सुरजीत दास (37) पुत्र प्रभात दास, अटनू सांतरा (36) पुत्र अलोक सांतरा, सुभाष विश्वास (42) पुत्र दिनेश चंद्र विश्वास सभी निवासी वेस्ट बंगाल, कोलकता, भारत विश्वकर्मा (40) पुत्र लाला राम विश्वकर्मा, रविन्द्र खामवर (43) पुत्र अशोक खामवर दोनों निवासी मध्यप्रदेश, भोपाल व हिलाल अहमद भट्ट (वाहन चालक) निवासी श्रीनगर के रूप में हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News