Poonch में 3 अलग-अलग जगहों पर हादसे, दूल्हा-दुल्हन सहित 9 लोग घायल
Saturday, Jun 13, 2026-08:34 PM (IST)
पुंछ ( धनुज ) : जिले में शनिवार को पेश आए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दुल्हन-दूल्हे सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पुंछ के गांव कसलियां से सुरनकोट गई बारात जब ढोली लेकर लोट रही थी तो कलाई के पास बारात में शामिल एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो कर सड़क में पलट गई जिससे उसमें सवार दुल्हन-दूल्हे और एक बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं दूसरा सड़क हादसा जिले की मंडी तहसील के गांव लोरन सुल्तान पत्थरी में पेश आया जहां एक टाटा सूमो हादसे का शिकार होने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीसरा हादसा पुंछ नगर के पुरानी पुंछ में पेश आया. जिसमें एक तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। सभी घायलों को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार जारी है। वहीं इस बारे में मेडिकल सुप्रिडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक ने कहा कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो गंभीर रूप से घायलों को उचित उपचार के लिए किसी बड़े अस्पताल में भेजा जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
