Jammu विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर ABVP की मुहर, कहा— महत्वपूर्ण कदम
Monday, Mar 23, 2026-12:27 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जम्मू-कश्मीर ने जम्मू विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम से मोहम्मद अली जिन्ना से जुड़े विषयों को हटाने की सिफारिश का स्वागत किया है। संगठन ने इसे छात्रों की भावनाओं और राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
एबीवीपी का कहना है कि वह लंबे समय से पाठ्यक्रम में ऐसे विषयों को लेकर चिंता व्यक्त करती रही है, जो छात्रों की अपेक्षाओं और राष्ट्रीय मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं। परिषद के अनुसार, शिक्षा प्रणाली का उद्देश्य संतुलित, स्पष्ट और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए ज्ञान प्रदान करना होना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
