Poonch के इस इलाके में घूम रहा है जंगली जानवर, 1 पर किया Attack

Monday, Aug 24, 2026-01:24 PM (IST)

फज़लाबाद नाड़ ( धनुज ) :  फजलाबाद नाड़ के वार्ड नंबर 3 स्थित मोहल्ला चेरिदान में जंगली भालू का कहर देखने को मिला है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की पहचान मुहम्मद नजीर पुत्र अब्दुल्ला, निवासी फजलाबाद नाड़, वार्ड नंबर 3, मोहल्ला चेरिदान के रूप में हुई है।

 जानकारी के अनुसार, जंगली भालू ने अचानक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र में जंगली भालू की गतिविधियों पर तत्काल नियंत्रण करने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए