जरा संभल कर... जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Monday, Dec 29, 2025-04:42 PM (IST)

जम्मू (रोशनी): जम्मू संभाग में घना कोहरा और शीत लहर का प्रकोप जारी है, जिससे लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को अधिकतर इलाकों में सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण सूर्य के दर्शन देर से हुए। कोहरे के साथ शीत लहर ने भी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सोमवार को खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने जम्मू संभाग में येलो अलर्ट जारी किया। 

PunjabKesari

वहीं, कश्मीर संभाग में 30 और 31 दिसम्बर को येलो अलर्ट रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जम्मू कश्मीर में 30 दिसम्बर को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के बाद कश्मीर के कई जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 31 दिसम्बर से 1 जनवरी तक कई जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि उत्तर और मध्य कश्मीर के मध्य एवं ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर मध्यम बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। 2 जनवरी को अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी संभव है, जबकि 3 से 4 जनवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

PunjabKesari

खराब मौसम के चलते सर्तक रहे यात्री

जम्मू कश्मीर में 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और ट्रैफिक तथा स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है। विशेष रूप से 30 दिसंबर की रात से 1 जनवरी तक यात्रियों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। जम्मू संभाग में अगले 24 घंटों में अलग-अलग जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की चेतावनी भी जारी की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News