बारामुला में पेट्रोल टैंकर में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
Thursday, Feb 05, 2026-10:37 PM (IST)
बारामुला (रेज़वान मीर): बारामुला के पत्तन स्थित पांडु पार्क के पास, चार चिनार होटल के सामने अचानक एक पेट्रोल टैंकर में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग डर के मारे घबरा गए।
सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने समय रहते कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उनकी त्वरित कार्रवाई की वजह से आग फैलने से रोकी गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
खबरों के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। प्रशासन ने दमकल टीम की तत्परता और साहस की प्रशंसा की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
