श्रीनगर के इस इलाके में सुरक्षाबलों की Raid से हड़कंप! पूरा इलाका सील
Wednesday, Feb 04, 2026-04:00 PM (IST)
श्रीनगर (मीर आफ़ताब): श्रीनगर शहर के अबी गुज़र इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुधवार को सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह कार्रवाई श्रीनगर पुलिस ने सीआरपीएफ की 132वीं बटालियन के जवानों के साथ मिलकर की।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में देश-विरोधी गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद अबी गुज़र और आसपास के इलाकों में अचानक तलाशी अभियान चलाया गया। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी था और पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
