Poonch के इस इलाके में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जले मकान

Saturday, Dec 27, 2025-02:42 PM (IST)

पुंछ (धनुज): जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की तहसील मंडी के गांव अरई में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस आग में दो रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग से गुलाम दीन तंत्री पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला और अब्दुल कय्यूम पुत्र गुलाम दीन के मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। आग इतनी भीषण थी कि दोनों घर इसकी चपेट में आ गए।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घरों में रखा सारा सामान जल चुका था। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत और मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News