Poonch से मंडी जा रही गाड़ी बनी हादसे का शिकार, पुलिस से दर्ज किया मामला
Sunday, Apr 26, 2026-08:00 PM (IST)
पूंछ ( धनुज ) : पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज दोपहर सथरा में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। पंजीकरण संख्या JK12 1697 वाली एक गाड़ी, जो पूंछ से मंडी जा रही थी, सथरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
गाड़ी पुंछ से मंडी जा रही थी। सथरा में एक तीखे मोड़ पर चालक के नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए।
सभी पांचों घायलों को तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए मंडी अस्पताल ले जाया गया। मंडी अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि घायलों की हालत पर अस्पताल के अधिकारी नजर रख रहे हैं।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
