Jammu Kashmir में आगजनी की बड़ी घटना, धू-धूकर जली कई इमारतें
Thursday, Feb 05, 2026-01:00 PM (IST)
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है जिसमें 10 घर जल कर खाक हो गए हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार तड़के श्रीनगर के चट्टबल इलाके में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है जिससे पास-पास बने रिहायशी घरों के एक समूह को काफी नुकसान हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 10 से ज़्यादा रिहायशी इमारतों को नुकसान हुआ है। सुबह आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई और एक मिनट के अंदर पहली फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर फायर फाइटिंग टीमों ने देखा कि 3-4 घर पहले से ही आग की लपटों में घिरे हुए थे। दो से तीन LPG सिलेंडर फटने के बाद स्थिति और खराब हो गई, जिससे आग तेजी से आस-पास की इमारतों में फैल गई।" उन्होंने बताया कि कुल 8-10 घर जलकर खाक हो गए।
उन्होंने कहा कि दोबारा आग लगने से रोकने के लिए कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है, जबकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
