J&K : इस मुख्य मार्ग पर बर्फ में फंसे वाहन, BRO ने कई लोगों का किया रेस्कयू

4/18/2024 5:21:55 PM

बांदीपोरा(मीर आफताब): उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर राजदान टॉप पर बर्फ में कई लोग गाड़ियों में फंसे हुए थे। करीब 50 वाहनों को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और अन्य अधिकारियों की एक टीम ने गुरुवार को बचाया।

यह भी पढ़ें :  जम्मू में इस जगह लगा लंबा जाम, लग गई वाहनों की लंबी कतारें

वाहन खराब मौसम और उसके बाद राजदान टॉप पर कम से कम छह इंच बर्फबारी के कारण फंस गए थे। प्रशासन ने पहले अगले आदेश तक या मौसम में सुधार होने तक सड़क को बंद करने का आदेश दिया था। खराब मौसम की स्थिति के कारण प्रतिदिन मौसम संबंधी सलाह जारी की जाएगी और अधिकारियों से परामर्श के बाद ही वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News