Srinagar में 133 साल पूराना गर्मी का टूटा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा...लोगों की बढ़ी चिंता
Thursday, May 22, 2025-07:06 PM (IST)

श्रीनगर (उदय) : श्रीनगर में इस मई महीने में 133 सालों में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है। आज शहर का तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य तापमान से 9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
इससे पहले मई में सबसे ज्यादा तापमान 28 मई 1971 को 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, अब तक का सबसे अधिक तापमान 24 मई 1968 को 36.4 डिग्री सेल्सियस बताया जाता है, लेकिन इसे पूरी तरह से प्रमाणित नहीं किया गया है। श्रीनगर के लोगों के लिए यह रिकॉर्ड गर्मी चिंता का विषय है, क्योंकि मई का महीना आमतौर पर ठंडा रहता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here