भारत में फिर हुआ बड़ा Investment... जानिए किस कंपनी ने लगाया 44 करोड़

Friday, Oct 10, 2025-07:28 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क :   एप्पल और गूगल के बाद अब मेटा भी भारत में बड़ा निवेश करने की तैयारी में है। 5 मिलीयन डॉलर (करीब 44 करोड़ रुपए) का सौदा तय हो गया है।

मेटा भारत में एक बड़ा अंडरसी केबल प्रोजेक्ट शुरू कर रहा है। इस प्रोजेक्ट का नाम वाटरवर्थ है। मुंबई और विशाखापत्तनम को लैंडिंग साइटों (जहां केबल उतरेगी) के रूप में चुना गया है। इस परियोजना के लिए, मेटा ने भारत में सिफी टेक्नोलॉजीज को अपना लैंडिंग पार्टनर नियुक्त किया है। यह सौदा लगभग 5 मीलियन डॉलर का होने का अनुमान है। दिलचस्प बात यह है कि गूगल अपनी 400 मिलीयनडॉलर की 'ब्लू-रमन' सबसी केबल के लिए सिफी टेक्नोलॉजीज के साथ ही सांझेदारी कर रहा है।

वाटरवर्थ केबल सिस्टम क्या है?

वाटरवर्थ केबल सिस्टम 50,000 किलोमीटर से ज़्यादा फैला होगा और दुनिया का सबसे लंबा पनडुब्बी केबल सिस्टम बनने की उम्मीद है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका को जोड़ेगा। खतरनाक लाल सागर से बचने के लिए केबल का मार्ग विशेष रूप से "W" आकार में डिजाइन किया गया है। हाल ही में लाल सागर में जहाजों के हमलों से यह केबल क्षतिग्रस्त हो गई है। यह केबल एक साल के भीतर बिछाए जाने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News