राजौरी में देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

4/3/2024 3:31:39 PM

राजौरी ( शिवम बक्शी) : राजौरी में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय रूप से तैयार शराब के उत्पादन और बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नायक सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी टांडा, बेरी पत्तन के तौर पर हुई है। जानकारी के अमुसार आरोपी शराब दोपहिया वाहन पंजीकरण संख्या जेके11बी 9234 में ले जा रहा था।

ये भी पढ़ेंः- Breaking News:फारूक अब्दुल्ला के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बोले उमर अब्दुल्ला

 SHO विशाल कुमार के नेतृत्व में धर्मसाल की पुलिस की एक टीम सियोट में औचक नाका ड्यूटी पर थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शक के आधार पर दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति को रोका गया। जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी पर पुलिस स्टेशन धर्मसाल में मामला दर्ज कर एफआईआर संख्या 36/2024 यू/एस 48 (ए) उत्पाद शुल्क अधिनियम दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी  है।
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News