भारत ने चीन को दी Tension! लद्दाख में शुरू हुआ दुनिया में सबसे ऊंची सुरंग का काम, जानें क्या है खासियत

Sunday, Jul 28, 2024-11:57 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर : लद्दाख के कारगिल में शिंकुन ला सुरंग परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शिंकुन ला सुरंग परियोजना का उद्घाटन किया। पी.एम. मोदी ने वर्चुअली शिंकुन ला सुरंग परियोजना के लिए पहला विस्फोट किया। जिसके बाद सुरंग बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया। 
 

क्या है शिंकुन ला सुरंग

शिंकुन ला सुरंग 4.1 किमी लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग है। इसकी ऊंचाई लगभग 15,800 फीट है। इस सुरंग में हर 500 मीटर की दूरी पर एक क्रॉस रोड बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह सुरंग दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। इसके निर्माण से न केवल देश के सशस्त्र बलों और उपकरणों की त्वरित आवाजायी सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी। इसके अलावा यह सुरंग फायर ब्रिगेड, कम्युनिकेशन सिस्टम आदि सुविधाओं से लैस होगी।

परियोजना पूरी होने पर सेना और हथियार पूरे साल हर मौसम में लद्दाख में ले जाना आसान होगा। चीन के साथ सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है, ऐसे में सेना को एक नया आत्मविश्वास मिलेगा। लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में पहुंच का सबसे छोटा मार्ग होगा। यह सुरंग एलएसी और एलओसी पर सेना को तुरंत पहुंचाने में मददगार होगी।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News