Update : जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग बस हादसा, उप राज्यपाल ने राहत राशि का किया ऐलान

5/30/2024 7:13:58 PM

जम्मू: जम्मू के अखनूर में हुए दुखद बस हादसे के बाद जम्मू-कश्मीर राज्यपाल ने राहत राशि का ऐलान किया है। जिसके अनुसार प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

बता दें कि आज जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। अखनूर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में कालीधर मंदिर के पास यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। यह बस यू .पी. से आ रही थी और शिव घोड़ी की तरफ जा रही थी। जानकारी के अनुसार इस बस में 70 लोग सवार थे। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News