जम्मू-कश्मीर वालों !  बढ़ सकती हैं परेशानियां... जल्द शुरू हो रहा मानसून

Wednesday, Jun 04, 2025-01:46 PM (IST)

जम्मू डेस्क :  उत्तर भारत में इस समय तेज गर्मी देखने को मिल रही है। लेकिन जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, इन मौसम बदलावों के कारण जम्मू-कश्मीर में तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की गिरावट आई है। मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मौसम ठंडा हो गया है, जिससे लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।

आज और आने वाले दिनों का मौसम

बुधवार यानी आज के दिन मौसम विभाग ने बताया है कि मौसम साफ रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। गुरुवार से मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है।

जल्दी आ सकता है मानसून ( बरसात )

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि इस बार देश में मौनसून जल्दी आ सकता है। अनुमान है कि 15 जून तक मौनसून की शुरुआत हो सकती है। जिससे आम जनता व प्रशासन की चिंताएं बढ़ सकती हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News