जम्मू-कश्मीर के इस अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना, कामकाज ठप

Friday, Feb 20, 2026-01:29 PM (IST)

आर.एस. पुरा ( मुकेश ) :  उपजिला आर.एस. पुरा अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने आज अपनी मांगों को लेकर 2 घंटे की हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज छोड़ दिया, जिससे अस्पताल की सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रखी गईं।

यह प्रदर्शन जम्मू कश्मीर इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले आयोजित किया गया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उनके एक दिन के वेतन में कटौती करने का आदेश जारी किया गया है, जो उनके साथ सरासर नाइंसाफी है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं दिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मजबूरी में उन्हें अपने हक के लिए धरना देना पड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि उनकी लंबित मांगों पर जल्द ध्यान दिया जाए और वेतन दिया जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News