जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक फेरबदल, तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले
Monday, Apr 13, 2026-12:34 PM (IST)
जम्मू कश्मीर : जम्मू कश्मीर सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) ने बड़ा फैसला लेते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश को तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार रंजीत सिंह (JKAS), जो होम डिपार्टमेंट में स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे, उन्हें अब लेफ्टिनेंट गवर्नर सचिवालय में स्पेशल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। वहीं वैभव कोहली (JKAS) जो लेफ्टिनेंट गवर्नर सचिवालय में स्पेशल सेक्रेटरी थे, उन्हें स्थानांतरित कर एक्साइज कमिश्नर, जम्मू-कश्मीर नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान एक्साइज कमिश्नर सुबाश चंदर छिब्बर (JKAS) को अगले आदेशों तक जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में एडजस्टमेंट के लिए प्रतीक्षा करने को कहा गया है।
इसके साथ ही डॉ. सुनील शर्मा (JKAS) जो होम डिपार्टमेंट में एडिशनल सेक्रेटरी थे, उन्हें लेफ्टिनेंट गवर्नर सचिवालय में एडिशनल सेक्रेटरी के रूप में तैनात किया गया है। यह सभी आदेश लेफ्टिनेंट गवर्नर के निर्देशों पर जारी किए गए हैं। इन तबादलों को प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
