जम्मू-कश्मीर में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, उपमुख्यमंत्री के भाई के घर पर Raid

Wednesday, Feb 25, 2026-11:08 AM (IST)

जम्मू डेस्क: जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के भाई विजय चौधरी के घर पर छापेमारी की गई है। विजय चौधरी वर्तमान में जम्मू-कश्मीर पुलिस में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DySP) के पद पर तैनात हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के संबंध में की गई है। ACB की टीम ने उनके घर के साथ-साथ अन्य संभावित ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच काफी समय से चल रही थी। राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक ACB की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था, लेकिन छापेमारी जारी बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News