Big Breaking : जम्मू-कश्मीर को मिला नया DGP, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Wednesday, Aug 07, 2024-03:39 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर: जम्म-कश्मीर के डी.जी.पी. का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे आई.पी.एस. रश्मी रंजन (आर.आर.) स्वैन को गृह मंत्रालय ने पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया है। 30 सितंबर, 2024 तक या अगले आदेशों तक उन्हें डी.जी.पी. के पद पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें :  आप भी जा रहे हैं बुड्ढा अमरनाथ यात्रा तो यहां जानें सारी Details

जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने एक पत्र जारी कर कहा कि डी.जी.पी. का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे आर.आर. स्वैन को 30 सितंबर 2024 तक जम्मू-कश्मीर का डी.जी.पी. नियुक्त किया जाता है। गौरतलब है कि आई.पी.एस. आर.आर. स्वैन को 27 अक्तूबर 2023 को डी.जी.पी. के अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने 1 नवंबर, 2023 से अतिरिक्त पदभाल संभाला था। अब उन्हें गृह मंत्रालय की ओर से डी.जी.पी. नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें :  आतंकी नए सिरे से कर रहे हमले की Planning, इन रास्तों से कर सकते हैं घुसपैठ


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News