Railway का ''रेल मदद '' App ! रेल यात्रियों की हर समस्या का चुटकियों में समाधान, पढ़ें पूरी जानकारी
Thursday, Jul 31, 2025-02:14 PM (IST)

जम्मू ( उदय ) : भारतीय रेलवे में यात्रियों की यात्रा को आरामदायक और सुगम बनाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जाते हैं। ये प्रयास यात्रियों की सुरक्षाएं ट्रेन और स्टेशन पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं से संबंधित हैं। ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों को होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न प्रकार के ऐप लॉन्च किए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण ऐप रेल मदद है। यात्री इस एप्प के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
वर्ष 2018 में पूर्व रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने लॉन्च किया था। सुधार के साथ इस यात्री मोबाइल फोन/वेब के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह यात्रियों को उनकी शिकायतों के निवारण की स्थिति के बारे में रीयल.टाइम फीडबैक देता है। शिकायत दर्ज कराने पर यात्री को तुरंत एस.एम.एस के माध्यम से एक आईडी मिलती है, जिसके बाद रेलवे द्वारा उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी एक कस्टमाइज्ड एसएमएस के माध्यम से दी जाती है। इस ऐप के माध्यम से यात्री किसी भी प्रकार की शिकायत जैसे सफाई, सुरक्षा, ट्रेन में देरी या भोजन आदि दर्ज करा सकते हैं।
एप्प के माध्यम से यात्री यात्रा के दौरान रेलवे सेवाओं के बारे में भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। इस ऐप के जरिए यात्री यात्रा के दौरान चिकित्सा सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप यात्रियों को अपनी शिकायतें और फीडबैक आसानी से रेलवे तक पहुंचाने में मदद करता है ताकि रेलवे अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here