अमरनाथ यात्रा को लेकर अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, GRP Police ने रेलवे स्टेशन पर की मॉक ड्रिल
Wednesday, Jun 10, 2026-11:18 AM (IST)
उधमपुर(तनवीर सिंह): 3 जुलाई 2026 से श्री बाबा अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा शुरू होने जा रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला उधमपुर की तहसील रामनगर में जम्मू-कश्मीर GRP पुलिस द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में सभी सिक्योरिटी फोर्सेज, एस.डी.आर.एफ. की टीम, एन.डी.आर.एफ. की टीम के साथ-साथ द एयर फोर्स ने एक साथ मिलकर मॉक ड्रिल की।
मॉक ड्रिल करने का कारण यह रहा कि 3 जुलाई 2026 से श्री बाबा अमरनाथ जी की यात्रा शुरू होने जा रही है उसे लेकर सिक्योरिटी एजेंसियां कोई भी चूक नहीं करना चाहती हैं। क्योंकि इस यात्रा दौरान पूरे भारत वर्ष के साथ-साथ देश-विदेश से यात्री श्री बाबा बर्फानी जी के दर्शन करने के लिए जम्मू-कश्मीर में पहुंचते हैं। इसी को लेकर यह ड्रिल की गई कि अगर कोई इस तरह का संकट अमरनाथ जी की यात्रा पर आता है तो उसके लिए सभी तैयार रहें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
