Amarnath Yatra के दौरान होटल में मृत मिला Punjab का श्रद्धालु, जांच में जुटी पुलिस
Friday, Jul 03, 2026-11:05 AM (IST)
सोनमर्ग(मीर आफताब): अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो चुकी है। इस दौरान कई श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। इसी बीच पंजाब से आए श्रद्धालु को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि सोनमर्ग के एक होटल में पंजाब का तीर्थयात्री मृत अवस्था में मिला। इस खबर के फैलते ही इलाके में हलचल मच गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब का एक 40 वर्षीय तीर्थयात्री शुक्रवार को गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके के एक होटल में मरा हुआ मिला। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मरने वाले की पहचान नरिंदर कुमार (40) पुत्र परमिंदर कुमार निवासी बरनाला, पंजाब के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार नरिंदर सोनमर्ग के एक होटल में ठहरा हुआ था, जब वह बेहोश मिला। सूत्रों ने बताया कि शव को मेडिकल-लीगल फॉर्मेलिटीज के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) सोनमर्ग ले जाया गया। पुलिस ने मौत की वजह का पता लगाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है।
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
