Jammu Kashmir Breaking : भारतीय सीमा में घुस रहा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

Thursday, Aug 01, 2024-11:48 AM (IST)

सांबा(अजय): जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे घुसपैठिए को बी.एस.एफ. के जवानों ने ढेर कर दिया। फिलहाल मौके पर बी.एस.एफ. के सीनियर अधिकारी और पुलिस अधिकारी पहुंच चुके हैं। अधिकारियों ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें :  बंद हुआ जम्मू-कश्मीर का यह National Highway, ट्रैफिक विभाग ने जारी की चेतावनी

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। खोरा पोस्ट के नजदीक एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में दाखिल हुआ। बी.एस.एफ. के जवानों ने उसे पहले चेतावनी दी लेकिन चेतावनी के बाद भी वह नहीं रूका। इसके बाद जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें उक्त घुसपैठिया ढेर हो गया। वहीं मौके पर बी.एस.एफ. के सीनियर अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सीनियर अधिकारी अपनी टीम सहित पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर: रात के अंधेरे में भी अब आतंकियों को पहचान लेंगे सुरक्षाबल के जवान, जानें कैसे


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News