Kashmir को Katra से जोड़ने से पहले ही भारतीय रेलवे को हुआ बड़ा फायदा, जानें क्या

Tuesday, Apr 15, 2025-11:31 AM (IST)

जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर में कश्मीर को माता वैष्णो देवी से रेल लाइन द्वारा जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे के इंजीनियरों ने कमाल कर दिखाया है। इस दौरान इस रेल लाइन पर 36 सुरंगें बनाई गई हैं जिसमें भारत की सबसे लंबी सुरंग भी शामिल है। इसके अलावा चिनाब ब्रिज के बाद दूसरा सबसे ऊंचा ब्रिज अंजी ब्रिज भी बनाया गया है।

यह भी पढ़ेंः देश की सबसे लंबी टनल से होकर गुजरेगी ट्रेन, Kashmir से Vaishno Devi तक का सफर रहेगा यादगार

जानकारी के अनुसार इस सभी सुरंगों और ब्रिजों के बनने से रेलवे को बहुत फायदा हुआ है। दरअसल, आज तक जितनी भी सुरंगें बनाई गई हैं वे पुरानी तकनीक की मदद से बनाई गई हैं लेकिन कश्मीर घाटी में आने वाले पहाड़ हिमालय पहाड़ हैं। ऐसे पहाड़ों में पुरानी तकनीक की मदद से सुरंगें नहीं बनाई जा सकती थीं। इसलिए भारतीय रेलवे ने नई तकनीक का आविष्कार किया।

यह भी पढ़ेंः Jammu News : तलाशी अभियान दौरान चली गोलियां, बढ़ाई गई सुरक्षा

इस तकनीक को हिमालयन टनल तकनीक का नाम दिया गया है। इसके चलते अब जहां हिमालयन पहाड़ होंगे वहां इस तकनीक की मदद से ही सुरंगें बनाई जाएंगी। इसके अलावा पहले जो भी पुरानी तकनीक की मदद से सुरंगें बनाई जाती थीं उनका आकार ‘उल्टे यू’ की तरह होता था लेकिन इस नई तकनीक की मदद से जो सुरंगें बनाई जा रही हैं उनका आकार अलग है।

यह भी पढ़ेंः Jammu Pathankot National Highway पर मचा हड़कंप, लगा लंबा जाम

वहीं इस नई तकनीक में पुरानी तकनीक की तुलना में सुरंगें बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला होडिंग एरिया बढ़ाया गया है ताकि सुरंगें बनाने में ज्यादा परेशानी न आए। ऐसे में यह कहना गलत नहीं है कि इस नई तकनीक की मदद से आने वाले समय में रेलवे विभाग को बहुत ही फायदा होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News