Amarnath Yatra दौरान Pony से गिरी महिला श्रद्धालु, मिनटों में पहुंची रेस्क्यू टीम ने पहुंचाया अस्पताल
Friday, Jul 03, 2026-10:49 AM (IST)
बालटाल(मीर आफताब): बालटाल स्थित संगम टॉप पर आज सुबह करीब 9 बजे तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम (MRT) ने एक महिला तीर्थयात्री राधिका (32) पत्नी महादेव ID नंबर 361099 निवासी इंदौर को बचाया। तीर्थयात्रा के दौरान वह टट्टू या घोड़े (Pony) से गिर गई थीं।

MRT टीम ने घायल यात्री को तुरंत ज़रूरी इलाज के लिए संगम टॉप पर बने मेडिकल कैंप में पहुंचाया, जहां मेडिकल स्टाफ उनकी हालत पर नजर रखे हुए है। जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरी यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
