Bhaderwah Firing Case Update: डोडा जिले में Internet सेवाएं बंद, प्रशासन अलर्ट

Friday, Jul 17, 2026-11:15 AM (IST)

डोडा(पारुल दुबे): भद्रवाह के जय वैली इलाके में देर रात हुई एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान आरिफ हुसैन (35) पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद इकबाल निवासी गांव चेखा, पुलिस स्टेशन भद्रवाह के तौर पर हुई है। घायलों को पहले सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (SDH) भद्रवाह ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) डोडा रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार एहतियात के तौर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए पूरे डोडा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मृतक के परिवार वालों ने घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।

अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि वाली जानकारी शेयर न करने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News