Breaking : Uttarakhand के बाद Kashmir में आया Avalanche
Saturday, Mar 01, 2025-02:45 PM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): पूरे देश में मौसम ने करवट ले ली है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में इसका कहर भी देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, पहाड़ गिर रहे हैं। सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार कश्मीर संभाग में हिमस्खलन की खबर मिली है।
यह भी पढ़ेंः Big Breaking : लोगों के लिए जरूरी खबर, बंद हुई Jammu Kashmir की यह टनल
जानकारी के अनुसार गुलमर्ग में भारी बर्फबारी से हिमस्खलन (Avalanche) हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी तरह का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने जानकारी दी कि स्थिति काबू में है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के लोगों, यात्रियों और पर्यटकों से अपील है कि वे सावधानी बरतें और ऐसे इलाकों में न जाएं जहां भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा हो।
यह भी पढ़ेंः Breaking : घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, इन रास्तों पर न करें सफर
बता दें कि शुक्रवार को उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में भी हिमस्खलन की घटना हुई थी। इस दौरान सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 55 श्रमिक बर्फ में फंस गए थे। इनमें से 33 को शुक्रवार को ही निकाल लिया गया था लेकिन लगातार जारी बारिश और बर्फबारी के कारण बचाव कार्य बाधित हुआ और रात में अभियान को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद कई फुट बर्फ के नीचे फंसे 22 मजदूरों में से 14 मजदूरों को बचा लिया गया है और आठ अन्य को बचाने का प्रयास जारी है। बता दें कि ये मजदूर 24 घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं। वहीं प्रदेश के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि शेष बचे 8 मजदूरों का बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण है। क्योंकि हिमस्खलन स्थल के पास 7 फुट तक बर्फ जमी हुई है। हालांकि उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में 65 से अधिक कर्मचारी लगे हुए हैं। बता दें कि बद्रीनाथ से तीन किलोमीटर दूर स्थित माणा भारत-तिब्बत सीमा पर 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अंतिम गांव है।
यह भी पढ़ेंः पानी में डूबी सड़कें, इस जिले में बिना बिजली के रह रहे लोग
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here